वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन कर रही गाड़ी सीज

 : नौगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चिकनी बीट में अवैध मिट्टी खनन करते ट्रैक्टर पकड़ा गया।



(रिपोर्ट- मदन मोहन/ नौगढ़,/चंदौली)





नौगढ़ क्षेत्र में वन विभाग और प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को वनकर्मियों के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी खनन करने वाले एक ट्रैक्टर को मौके से धर दबोचा।

चिकनी बीट में चल रहा था अवैध खनन

मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम रूटीन क्षेत्र भ्रमण पर थी। इसी दौरान चिकनी बीट के अंतर्गत आरक्षित वन भूमि में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर को मौके पर ही पकड़ लिया।

रेंज कार्यालय लाकर की जा रही है विधिक कार्यवाही

पकड़े गए ट्रैक्टर को जब्त कर वन रेंज कार्यालय लाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय वन अधिनियम एवं अन्य सुसंगत कानूनों के तहत आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिनके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आरक्षित वन क्षेत्र में हर प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण और अभियान जारी रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ